कौशिक सहायता केंद्र

सूचना पट्ट

Haryana Mukhyamantri Matritva Sahayata Yojana

   





INFORMATION

 

 Haryana Mukhyamantri Matritva Sahayata Yojana:- हरियाणा सरकार द्वारा अपने राज्य के लोगों के लिए कई कल्याणकारी योजना चलाई जा रही है। इसी प्रकार हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं के लिए 15 फरवरी को एक नई योजना की शुरुआत की गई है। जिसका नाम मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना है। इस योजना के माध्यम से हरियाणा सरकार द्वारा गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को 5,000 रुपए की मातृत्व राशि का लाभ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना को केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की तर्ज पर शुरू किया गया है। जिसके माध्यम से अब राज्य की गर्भवती महिलाओं को 11,000 की सहायता राशि का लाभ मिलेगा।

 

 

ABOUT

 

 हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा 15 फरवरी को मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना पोर्टल लॉन्च किया गया है। यह पोर्टल पूरे हरियाणा राज्य में गर्भवती महिलाओं और स्तनपान करने वाली माताओं को सहायता प्रदान करेगा। राज्य की गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताएं अब मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना पोर्टल के माध्यम से 5000 रुपए की सहायता राशि का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकेंगी। मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना की घोषणा मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा वर्ष 2022-23 के बजट में की गई थी। इस योजना की खास बात यह है कि गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं को दूसरा बच्चा बेटा होने पर भी 5,000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि का लाभ दिया जाएगा। ताकि महिलाएं गर्भावस्था में अपने खान-पान का सही से ध्यान रख सके।

सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली यह आर्थिक सहायता राशि महिलाओं को किस्तों में प्रदान की जाएगी। जो कि सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। हरियाणा सरकार द्वारा Haryana Mukhyamantri Matritva Sahayata Yojana के संचालन हेतु 25 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है।

 

 

WHO IS ELIGIBLE

 

 

  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए केवल हरियाणा राज्य के मूल निवासी महिलाएं पात्र होंगी।
  • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होगी।
  • आंशिक रूप से 40% या पूर्ण रूप से दिव्यांग महिलाएं भी इस योजना का लाभ ले सकेगी।
  • बीपीएल राशन कार्ड धारक महिलाएं योजना का लाभ ले सकती है।
  • आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और ई-श्रम कार्ड धारक महिलाएं भी इस योजना के लिए पात्र होगी।
  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना की लाभार्थी महिलाएं भी इस योजना का लाभ ले सकती है।
  • राज्य की ऐसी महिलाएं जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 8 लाख रुपए से कम है इस योजना का लाभ उठा सकती है।
  • गर्भवती और स्तनपान करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका और आशा कार्यकर्ता इस योजना का लाभ ले सकेगी।
  • केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित किसी अन्य श्रेणी की महिलाएं भी इस योजना का लाभ ले सकती है


 

 

AGE LIMIT

 

  बच्चे का जन्म 8 MARCH 2022 या उसके बाद होना चाहिए |

 

 

DOCUMENT

 

 

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • परिवार पहचान पत्र
  • बीपीएल राशन कार्ड
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो

 

 

 Other DETAIL 

 

 

  • Haryana Mukhyamantri Matritva Sahayata Yojana को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा शुरू किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को 5,000 रुपए की वित्तीय सहायता राशि का लाभ दिया जाएगा।
  • सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि महिला के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
  • प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत 6,000 रुपए और राज्य सरकार की मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना के तहत 5,000 रुपए दोनों को मिलकर अब राज्य की गर्भवती महिलाओं को 11,000 की सहायता राशि का लाभ मिलेगा।
  • हरियाणा सरकार द्वारा इस योजना के लिए 25 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।
  • मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना के तहत दूसरा बच्चा बेटा होने पर भी लाभ दिया जाएगा।
  • राज्य की महिलाओं को इस योजना का लाभ देने के लिए मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना पोर्टल लॉन्च किया है।
  • 8 मार्च 2022 या उसके बाद जन्म लेने वाले बच्चों की माताएं भी इस पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगी।
  • इस योजना के माध्यम से गर्भवती महिलाएं आर्थिक सहायता का लाभ प्राप्त कर उचित खान पान और स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं आसानी से प्राप्त कर सकेगी।
  • हरियाणा सरकार द्वारा इस योजना को संपूर्ण राज्य में लागू किया गया है ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सके।
  • यह योजना राज्य में शिशु मृत्यु दर में कमी करने में सहायता करेगी।

 

 

 

IMPORTANT LINKS

 

 

Apply Online

Download Notification

Official Website

Follow Our WhatsApp Channel

Join Our Whats App Group

Subscribe Our You Tube Channel   

 

 

 

 

SCHEME NAME